






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भले ही कृषि क्रांति किसानों ने की है लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता का आलम यह है कि किसानों को हर रोज कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गांव देराजसर एवं बिग्गाबास रामसरा के 250 से अधिक कृषि कुंए पिछले चार दिनों से बंद पड़े है एवं दोनो ही जगहों पर बिजाई की हुई मूंगफली की फसल को खतरा खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि देराजसर द्वितीय एवं बिग्गाबास रामसरा में स्थित 33केवी जीएसएस पर लगा हुआ 3.15 केवीए का ट्रांसफारमर चार दिन पहले जल गया था। इस संबध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया गया। इस पर ग्रामीण विधायक गिरधारीलाल महिया के पास पहुंचें एवं अपनी गुहार लगाई। इस पर महिया ने निगम एमडी से फोन पर वार्ता की एवं गंभीरता समझने की बात कही। महिया से वार्ता के दौरान निगम एमडी ने शनिवार शाम तक दोनों जीएसएस पर पावर ट्रांसफारमर लगवाने का आश्वासन दिया है।




