






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। देर रात क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को बीकानेर रेफर किया गया। देर रात करीब 11 बजे गांव बाना के निकट बीदासर रोड पर एक गाय सामने आ जाने से मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक कुनपालसर निवासी 18 वर्षीय लालचंद पुत्र भगवानाराम मेघवाल व धनेरू निवासी 25 वर्षीय कालूराम पुत्र रामूराम मेघवाल घायल हुए। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया। यहां से एक गंभीर घायल लालचंद को बीकानेर रेफर कर दिया गया।



