May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व सेरूणा पुलिस ने शुक्रवार को एक एक युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि 19 वर्षीय देवकिशन पुत्र भागुराम निवासी बिग्गाबास हाल निवासी प्रताप बस्ती को संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। युवक की उपखंड मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद जमानत पर रिहाई हो गई। वहीं सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने 36 वर्षीय मामराज निवासी सेरूणा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया व आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।