August 30, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। ब्रह्मण समाज की अंतराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें बीकानेर जॉन के प्रभारी भंवर पुरोहित के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष धनसुख तावणियां ने कार्यकारिणी विस्तार में श्रीडूंगरगढ़ के चार युवाओं के नाम भी शामिल किए गए है। जिसमें देहात जिला अध्यक्ष के पद पर गांव ठुकरियासर निवासी सुनील तावणीयां तथा जिला महामंत्री बीकानेर के पद पर कस्बे के आईदान पारीक को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सदस्य के रूप में श्रीडूंगरगढ़ के ब्रजलाल शर्मा तथा तोलियासर गांव के नवरतन राजपुरोहित को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, महामंत्री, प्रदेश सचिव, सदस्य, जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां दी गई है। विप्र फाउंडेशन ब्राह्मण समाज में शिक्षा, राजनीति व धार्मिक उन्नति के लिए कार्यरत है।