May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-07 at 20.55.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव हेमासर में बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल में से निकाल कर रखी गई 210 मीटर केबल की चोरी 23 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने कर ली। स्वीच रूम का टूटा ताला, गायब केबल और पास में पैरों और गाड़ी के टायरों के निशान देख कर ट्यूबवेल चलाने वाले गांव के ही निवासी तेजाराम शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर को मुकदमें की जांच दी गई एवं सुरेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबीर की सूचना पर वहां चोरी करने वाले मूंडसर गांव के निवासी लालचंद पुत्र तुलछाराम जाट एवं अशोक पुत्र रामरख जाट को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियों को गांव बिग्गाबास रामसरा से घाबरिया की ओर जाते हुए गिरफ्तार किया गया है आरोप वहां भी चोरी करने की ही फिराक में जा रहे थे।