May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-22 at 10.51.29

रात को खाना खाकर सोया युवक नहीं उठा, सुबह मिला मृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2024। गत दिनों से लगातार अचानक होने वाली मोतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और ये चिकित्सकों के लिए भी चिंता व जांच का विषय बन गया है। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय मिथिलेश पुत्र शिवप्रसाद निवासी जरखा, पटना की अचानक मौत हो गई। मृतक के मामा के बेटे भाई 22 वर्षीय विकास कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मिथिलेश शुक्रवार की रात खाना खाकर सोया था। शनिवार सुबह वह उठा नहीं तो परिजन उसे उठाने गए और फिर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रेणुबाला को सौंप दी है।

अचानक उठा सीने में दर्द, हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाना इलाके में बिजेरी में रहने वाले 45 वर्षीय कमलसिंह पुत्र दीपसिंह राजपूत के सीने में शुक्रवार रात को सीने व पीठ में दर्द होने लगा। परिजनों उसे रात को ही अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई हिन्दुसिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच एसआई चंद्रजीसिंह भाटी को दी है।