






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। उत्तरप्रदेश के हर गांव, हर खेत में 24 में से 22 घंटें तक बिजली सप्लाई हो रही है लेकिन राजस्थान के गांवों में 4 से 5 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। किसानों को उनका हक दिलवाने एवं राजस्थान राज्य में बढ़ते अपराध, गुंडाराज और धर्म-विरोधी शासन को समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में पहुंचें एवं विफल कांग्रेस सरकार को हटा कर सुराज स्थापित करने वाली भाजपा सरकार को बनाने के आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाएं। यह आह्वान शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, राजस्थान प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अरूणसिंह ने कस्बे के प्रजापति भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया है। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन किया एवं पार्टी के जयकारे लगाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई भी उपस्थित रहे। ताराचंद सारस्वत ने सभी का आभार जताया एवं कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने किया। कार्यक्रम में 51 किलो फूलों की माला, साफा, माल्यार्पण, शॉल, तलवार भेंट आदि से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। आयोजन में पार्टी नेता मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई, रामगोपाल सुथार, शिवकुमार स्वामी, किशनाराम गोदारा, धूड़ाराम डेलू, बजरंग सारस्वा, छैलसिंह शेखावत, अग्रसिंह पड़िहार, विक्रमसिंह सत्तासर, महावीर अड़ावलिया, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, पवन उपाध्याय, जगदीश गुर्जर, महावीर धामा, गोपाल छापोला, भरत सुथार, मांगीलाल नाई, श्याम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, तोलाराम मारू, सुजाता बरडिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश स्वामी, गंगाधर शर्मा, गिरधारी गोदारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, लोकेश गौड़, सुरेन्द्र चूरा, राजेश शर्मा, अमित पारीक, ओम राणावत, मांगीलाल राठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








तावणियां आवास पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। प्रजापति भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम के बाद सांसद सिंह का भोजन कार्यक्रम कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण तोलाराम चांदरतन तावणियां के आवास पर रखा गया। जहां पर तावणियां परिवार द्वारा सांसद अरूणसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराव चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी सहित भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सांसद सिंह ने तावणियां परिवार का आभार जताया एवं पार्टी में ऐसे सर्मपित कार्यकर्ताओं को नींव का पत्थर बताया।






