






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव अमृतवासी निवासी दो युवकों को उसके ताऊ, ताऊ के बेटे भाईयों ने पीट दिया एवं एक युवक के सालों ने भी उनका साथ दिया। पीडित युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर अपने ताऊ, ताऊ के बेटों व सालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव अमृतवासी निवासी ओमप्रकाश जाट ने पुलिस को बताया कि गुरूवार रात को वह अपने घर पर था एवं रात करीब 10.15 बजे उसका ताऊ जैसाराम, ताऊ के बेटे हंसराज, मनोज, श्रीकांत, गोविंदराम व राकेश पुत्र रामचंद्र एवं उसके साले गांव जाखासर निवासी रेंवतराम एवं मुन्नीराम ने घरेलू विवाद को लेकर उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी एवं उसे छुडवाने के लिए बीच बचाव करने आए उसके भाई हेमंत के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें। हैडकांस्टेबल देवाराम ने बताया कि परिवादी ने अपने ताऊ एवं भाईयों पर जमीन विवाद को लेकर रंजीश रखने की बात कही है एवं पूर्व में उसे फोन पर मारने की धमकी दे चुके है।



