August 29, 2026
भतीजी से दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। रेवड़ चराने गई 12 वर्षीय भतीजी को डरा धमका कर दुष्कर्म करने और आठ माह तक बार बार देह शोषण करने वाले रिश्ते में लगने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गावं पूनरासर में हुई इस घटना का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज करवाया गया था एवं शनिवार को पीड़िता के बयान एवं मेडिकल करवाया गया था। शनिवार शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।