






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2022। पैतृक सम्पति के विवाद में चाचा-भतीजे आपस में भीड़ गए एवं एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया लेकिन नहीं माने तो पुलिस ने चाचा और तीन भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गांव शेरूणा में बुजुर्ग बन्ननाथ सिद्ध की मृत्यू के बाद उनके वारिसों में गांव में स्थित एक आवासीय भूखंड को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। ऐसे में सोमवार को उनके परिजनों-रिश्तेदारों द्वारा पंच-पंचायती की जा रही थी। पंचायती के दौरान दिवंगत बन्नानाथ के पुत्र चैननाथ और बन्नानाथ के पौत्र किशननाथ, धर्मनाथ, प्रेमनाथ के बीच बहसबाजी तेज हो गई और चारों आपस में उलझ पड़े। मौके पर झगड़ा होने की सूचना मिलने पर शेरूणा पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं चारों को समझाते हुए शांति बनाए रखने को कहा। लेकिन आरोपी एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। ऐसे में चारों जनों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।



