






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। पूर्व विधायक किसनाराम नाई श्रीडूंगरगढ़ अंचल के रचे बसे नेता थे। यहां की जनता के सच्चे जननेता थे, अपने क्षेत्र के लोगों के हित में लड़ना जानते थे। वे अपने सिद्धांतों से झूके नहीं और सदैव अडिग रहकर अपनी राजनीति में डटे रहें। ये बात केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पूर्व विधायक किसनाराम नाई की श्रद्धाजंलि सभा में कही। अर्जुनराम ने नाई के साथ बिताया समय याद किया व कुछ किस्से भी सुनाए। उन्होंने नाई के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान सभा में श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर विवादित भूमि पर ट्रोमा सेंटर निर्माण को लेकर भी मांग उठी। अर्जुनराम समर्थकों ने उन्हें मामले में हस्तक्षेप करते हुए जनहित में ट्रोमा निर्माण करवाए जाने की मांग रखी। इस दौरान उनके साथ विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, जिला ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, केके जांगिड़, भवानी तावनियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, भंवरलाल बाना, सत्यनारायण स्वामी, पार्षद भरत सुथार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें। यहां उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी भी पहुंचे व नाई को पुष्पाजंलि अर्पित की। सभी ने नाई को श्रद्धाजंलि देते हुए परिवार के आशीष जाड़ीवाल, नितिन नाई, प्रशांत जाड़ीवाल, सुरेंद्र मारू, जितेंद्र मारू को सांत्वना दी।





