May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। केन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल आज शेरूणा पहुंचे और यहां आयोजित विकसित भारत यात्रा के शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को अवध में राम आए है भजन सुनाया और 22 जनवरी को चारों शंखनाद करते हुए अयोध्या में रामलला के विराजित होने पर स्वागत करने का आह्वान किया। अर्जुनराम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति भगवान राम से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में भाईयों के प्रति प्रेम, माता पिता के लिए आज्ञाकारी, पत्नी व परिवार के साथ, अपनी प्रजा के साथ कैसे रहना है के सबक सीख सकता है। अर्जुनराम ने धरती को माता बताते हुए किसानों को संबोधित किया और जमीन में जहर नहीं डालने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने चंद्रयान-3 सहित अनेक उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इसमें जन जन की भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा का लक्ष्य है कि आम नागरिक तकनीकों से परिचित होवें। इस दौरान रामगोपाल सुथार ने स्वागत भाषण दिया और सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने सभी का आभार जताया। शिविर में भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, किशनाराम गोदारा, बजरंगलाल सारस्वा, महेश सारस्वत, शिव तावणियां, मांगीलाल गोदारा सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीरसिंह, सीओ गोमाराम जाट, सीआई शेरूणा इंद्रलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। शिविर में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गांव की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया।

सरपंच ने उठाई मांग, मंत्री ने तुरंत की दो बड़ी घोषणाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा सरपंच मंजूदेवी की ओर से एडवोकेट भरतसिंह ने शेरूणा क्षेत्र में सिंचित कृषि अधिक होने व बिजली के लिए किसानों का बुरी तरह से परेशान होने की बात कहते हुए गांव में  220 केवी जीएसएस बनवाने की मांग उठाई। इस पर मंत्री अर्जुनराम ने 220 केवी जीएसएस शीघ्र बनवाने की घोषणा करते हुए विभागीय स्तर पर शीघ्र मंजूर करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने मौके पर ही चीफ इंजीनियर से बात की और त्वरित प्रभाव से ये कार्य करने के निर्देश दिए। भरतसिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करवाने व स्कूल में कमरों का निर्माण करवाने की मांग की। इस पर मंत्री अर्जुनराम ने प्राथमिक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सिफारिश करने की बात विभागीय अधिकारियों से कही। उन्होंने शेरूणा में डाकघर खुलवाने की पेशकश को भी शीघ्र ही स्वीकृत करवाने की घोषणा की।

पहला शिविर जिसमें हुई दो बड़ी घोषणाएं, मिलेगी सैंकड़ो किसानों को राहत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकसित भारत यात्रा के शिविर करीब एक माह पूर्ण करने के साथ ही अपने अंतिम चरण में है। आज शिविर शेरूणा व देराजसर में शिविरों का आयोजन हुआ और इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मात्र सात शिविर शेष रहेंगे। संभवत: ये पहला ही शिविर है जहां केंद्रीय मंत्री द्वारा दो बड़ी घोषणाएं की गई है एक तो गांव में 220 केवी जीएसएस व दूसरी गांव में शीघ्र डाकघर खोलने की घोषणा की गई। सभी ग्राम पंचायतों पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच का कार्य वृह्द स्तर पर होने के अतिरिक्त शेरूणा में ही ये सबसे अधिक फलदायी साबित हुआ है। गांव में जीएसएस के निर्माण से सैंकड़ो किसानों की बिजली समस्याओं का निराकरण होगा व ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। एडवोकेट भरतसिंह सहित मौजिज ग्रामीणों ने मंत्रीजी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अवध में राम आए है, भजन भी सुनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने किया सभी का स्वागत, सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीरसिंह ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता व उपखंड अधिकारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री ने धरती को माता बताते हुए इसमें जहर नहीं देने का आह्वान किसानों से किया।