






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। मतदान री मीठी मनवार पत्र छापकर श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने राजस्थानी भाषा में मतदाताओं से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी उमा मित्तल इस पत्र में अरजवंत है और मीठी मनवार स्वीप टीम ने की है। पूरा लोकाचार निभाते हुए पत्र में प्रतिक्षारत में भी सभी मतदान दल दिया गया है। मतदान की ये मीठी मनवार जिले में ही नहीं निर्वाचन आयोग के जयपुर कार्यालय तक चर्चित हो रही है। उमा मित्तल की इस अनोखी पहल को राजस्थानी भाषा प्रेमी लोगों की खासी सराहना भी मिल रही है। पत्र जैसे जैसे वायरल हो रहा है वैसे ग्रामीण इसे चाव से पढ़ते हुए प्रसन्न हो रहें है। मित्तल ने प्रशासनिक व गैर प्रशासनिक लोगों के स्टेट्स में इसे लगाने का आग्रह करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया है।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सम्मानित होंगे प्रतिभागी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक स्वीप क्वीज प्रतियोगिता बनाई गई है। स्वीप टीम के भव्य कटारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे व विजेता के नामों की घोषणा की जाएगी। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc1CWgvGvO9w0PfoY44W0NqRDO_9neBOCeOZS5HTxYqSqZ3uQ/viewform
मतदान की ली शपथ, बताया मतदान का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा संस्थान में मतदाता जागरूकता के लिए पूरे स्टाफ ने मतदाता शपथ ली। इस दौरान प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने मतदाता शपथ का वाचन किया व सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ सहित प्रबंधन स्टाफ ने शपथ को दोहराया। डॉ एनपी मारू ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील करते मौजूद अनेक मरीजों व मरीजों के परिजनों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया।




