May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2022। सच्चा मित्र वही जो सही दिशा दे और ऐसे मित्र भाग्य से मिलते हैं। जैसे व्यापक अग्नि कल्याण नही कर सकती वैसे ही व्यापक परमात्मा से नही बल्कि प्रकट परमात्मा से जीव का कल्याण है। यह प्रवचन कस्बे के आडसर बास माहेश्वरी भवन में आयोजित हो रही भागवत के दूसरे दिन संत श्रवणानंद सरस्वती महाराज ने दिए। महाराज ने सूतजी द्वारा शौनकादि ऋषियों के प्रश्न उत्तर प्रसंग, गुरु की स्थिति, गुरु की करुणा, शाश्त्रो का सार, सत्संग की महिमा, अहिंसा और भाग्य आदि प्रसंगों को उल्लेखीत करते हुए जीवनोपयोगी प्रवचन दिए। दिवंगत संत बाबा किशनाराम सुथार की सद्प्रेरणा से नारायनीदेवी रामगोपाल सुथार परिवार द्वारा आयोजित इस कथा को सुनने बड़े संख्या में कस्बेवासी पहुंच रहे हैं। कथा में भाजपा जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। आप सभी नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर आज की कथा का लाभ ले सकते हैं।