May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। आगामी 29 अप्रेल को मुख्यमंत्री के द्वारा शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। शहीद परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर और एक हाथ खो देने वाले कारगिल हीरो नायक दीपचंद सोनियासर मिठिया पहुंचेगे। दीपचंद शहीद प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेंगे। बता देवें नायक दीपचंद भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले चुके है और राहुल गांधी को यात्रा के दौरान दीपचंद ने छोले भटूरे बनाने सिखा कर सुर्खियां बटोरी थी। राहुल गांधी ने उनका वीडियो पोस्ट किया था व प्रियंका गांधी ने भी उनके बारे में ट्वीट किया था और तब से काफी चर्चाओं में है। आदर्श सैनिक फाउंडेशन नासिक के अध्यक्ष दीपचंद कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गायक अजय हुड्डा के आने की चर्चाएं जोरों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति के अनावरण समारोह में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के आने की भी चर्चाएं जोरों से हो रही है। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने बताया कि हुड्डा से वार्ता की जा रही है और उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात रहें किसान आंदोलन में “मोदी जी थारी तोप कठ…” गीत गाकर हुड्डा खासे प्रसिद्ध हुए और आजकल चर्चाओं में है।

जोर शोर से तैयारियां, एसडीएम ने किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में सीएम के आगमन की तैयारियों प्रारंभ हो गई है। शहीद परिवार ने एक स्थाई कार्यालय बनाया है जहां ग्रामीण तैयारियों संबंधी चर्चाएं करते है। आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। गांव के नजदीक ही स्थित खेड़ी में हेलीपैड बनना प्रारंभ हो गया है। यहां पानी का पाइप फव्वारों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। किसान सम्मेलन के लिए सभा स्थल भी तैयार हो रहा है। वहीं मंगलवार रात उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने मौका मुआयना कर तैयारी का जायजा भी लिया। आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी ने भी सभा स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कारगिल युद्ध मे दोनों पैर व एक हाथ खो देने वाले हीरो दीपचंद शामिल होंगे शहीद हेतराम गोदारा के मूर्ति अनावरण समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंच कर आज मौका मुआयना किया, इस दौरान विमल भाटी, राजेश मंडा, ओमप्रकाश गरुवा, जगदीश गोदारा मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को उपखंड अधिकारी ने किया मौका मुआयना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेलीपैड के लिए छिड़काव किया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम की सभा के लिए सज रहा है पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेलीपैड का कार्य हुआ शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद परिवार ने बनाया समारोह आयोजन के लिए कार्यालय।