August 30, 2026
IMG-20221104-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2022। यूरिया को लेकर किसानों की परेशानी को समाप्त करने व कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। विभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए आंवटन हो गया है और वाहनों की उपलब्धता के अनुसार सप्लाई हो पाएगी। मारू ने बताया कि सभी समितियों में कृषि विभाग की देख रेख में वितरण किया जाएगा। अगले दो दिनों में ग्राम सेवा समिति सोनियासर, आड़सर, दुसारणा, सत्तासर, पूनरासर, जोधासर, समंदसर, सांवतसर, लिखमादेसर, सहित क्रय विक्रय सहकारी समिति श्रीडूंगरगढ़ व एग्री क्लिनिक सहकारी समिति में यूरिया की आपूर्ति की जाएगी। मारू ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया आंवटन हो रहा है और अब किसान चितिंत ना हो यूरिया की किल्लत नहीं होगी तथा किसान स्टॉक नहीं कर सहयोग करें।