May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज केवल एक स्थान श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोरोना टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड के मात्र 100 डोज लगाएं जाएंगे। बुधवार रात स्लॉट 100 डोज के लिए ओपन हुआ वहीं 10 डोज सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में स्पेशल सेशन में सरकारी कर्मचारियों को लगाई जाएगी। वहीं बता देवें कोरोना से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राहत है और पूरे जिले में बुधवार को 1953 सैंपल में से 5 पॉजीटिव आए। सुबह की रिपोर्ट में 2 तथा शाम को 3 संक्रमित रिपोर्ट हुए है। बता देवें कोरोना मुक्ति की तरफ बढ़ते कदम के साथ सावधानी जरूरी है और नागरिक मास्क व गाइडलाइन का प्रयोग जरूर करें। कोरोना की सभी तरह की अपडेटस के साथ अपने क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।