May 20, 2026
gg

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। अतुलनीय श्रीडूंगरगढ़ की सम्मानीय आबादी के सहयोग से चिकित्सा विभाग ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन के 2 लाख डोज लगाने की जिम्मेदारी बखूबी पूरी कर ली है। जिले में बुधवार को 1 दिन में 1 लाख डोज लगाने के लक्ष्य के साथ श्रीडूंगरगढ़ में कुल वैक्सीन 2 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को जिले लक्ष्य में योगदान देते हुए श्रीडूंगरगढ़ ने 103 प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए एक दिन में 15600 डोज के लक्ष्य को पार करते हुए 15,971 टीके लगाए। इसी के साथ क्षेत्र में टीकाकरण का 2 लाख का आंकड़ा भी पार हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ पूरे क्षेत्र में प्रथम डोज एक लाख पचास हजार को पार कर गई है तथा दोनों डोज लगवाने वाले नागरिक 50 हजार से अधिक हो गए है। जिले में 471 बूथों पर 2350 कर्मियों ने बुधवार रात 9 बजे तक टीके लगाए व एक दिन में एक लाख का लक्ष्य हासिल किया गया। 1 लाख का आंकड़ा पार होने पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी नागरिकों को बधाई दी थी और आज इस अतुलनीय योगदान के लिए पुनः जनता को बधाई। इसके साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होने के एहसास से नागरिकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. आर्य की अगुवाई में चिकित्सा कर्मियों के प्रयासों से ये स्वर्णिम सफलता क्षेत्र ने हासिल की है। डॉ. आर्य व उनकी टीम को प्रबुद्ध वर्ग द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है। आज आप सभी इस सुखद समाचार के सुखद एहसास के साथ क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन करवाने के प्रयास करने का संकल्प दोहराए व अपने आस पास के नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते रहें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना सम्बन्धी सभी जानकारियों से आपको अपडेट रखता है एकमात्र आपका अपना न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज ही जुड़ें व अन्य परिचितों को भी क्षेत्रीय समाचारों से जोड़ें।