May 21, 2026
अब ना चुकें वेक्सीन से, आज ही मेगा कैम्प में लगवाए टीका,  सप्लाई नहीं होने से कल का शिविर स्थगित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। कोरोना से बचाव और फैलाव रोकने के लिए टीकाकरण के अभियान के बीच में एक बड़ी खबर यह आ रही है कि कस्बे सहित पूरे जिले में टीके की सप्लाई में कमी हो रही हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को कालूबास में आयोजित होने वाला टीकाकरण कैम्प सप्लाई शुरू होने तक कैंसिल कर दिया गया है। टीकाकरण की इस कमी के दौर में भी आड़सर बास के निवासियों के पास आज अंतिम मौका है कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का। क्योंकि विभाग द्वारा आड़सर बास के करणी माता मंदिर में आज अंतिम कैम्प लगाया जा रहा है। डॉक्टर एस.के. बिहानी ने बताया कि अगला कैम्प कब होगा यह अभी पता नहीं है तो ऐसे में करणी माता मंदिर के आस पास के नागरिक शीघ्र टीकाकरण करवाने पहुंचे। क्योंकि यहां भी टीके समाप्त होने तक पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से टीका लगवा कर स्वयं के साथ परिवार को सुरक्षित करने की अपील की है। बता देवें क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में जरूरी है कि सभी पात्र टीकाकरण करवाए जिससे इस महामारी से लड़ा जा सकें। करणी माता मंदिर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित स्थानीय पार्षद भी सक्रिय है। हालांकि यहां पर मोहल्ले में जागरुकता की कमी के कारण टीकाकरण बेहद धीमा चल रहा है और अभी तक बिल्कुल भी भीड़ नहीं है। ऐसे में पात्र लोग बिना किसी इंतजार करने के सीधे जाकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करनी माता मंदिर आड़सर बास में प्रारंभ हुआ टीकाकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीमी रफ्तार के कारण अभी टीकाकरण स्थल पर नहीं है भीड़, नागरिक शीघ्र जाकर करवा सकते है अपना टीकाकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभी इक्का दुक्का नागरिक पहुंच रहें है, आड़सर बास के निवासियों के लिए अंतिम अवसर, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है टीकाकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व पार्षद पहुंचे टीकाकरण स्थल पर।