May 20, 2026
IMG_20210916_075454

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में वैक्सिनेशन के लिए यहां के नागरिकों का उत्साह चरम पर होने के कारण यहां अभी तक चिकित्सा विभाग द्वारा तय किये गए सभी लक्ष्य पूर्ण हुए थे। जिले में एक दिन में 1 लाख वैक्सिनेशन के दौरान भी श्रीडूंगरगढ़ का लक्ष्य 100 प्रतिशत से ऊपर ही रहा था। लेकिन अब यह उत्साह धीमा पर रहा है और इस बार गत 30 सितम्बर को जिले में एक दिन में 1.5 लाख ओर श्रीडूंगरगढ़ में एक दिन में 22 हजार रिकार्ड वैक्सिनेशन का लक्ष्य अधूरा रह गया। और यही कारण है कि 30 के बाद बची हुई वैक्सीन से 1 ओर 2 अक्टूबर को भी वैक्सिनेशन किया जा रहा है। 30 को क्षेत्र का लक्ष्य 22 हजार था और 1 को 10 हजार, आज 2 अक्टूबर को क्षेत्र में करीब 4 हजार वैक्सीन लगनी है। चिकित्सा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को कोविशिल्ड का टीका श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, कालुबास यूपीएचसी, मोमासर, उदरासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धनेरू, बाड़ेला, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कल्याणसर नया, बापेउ, गोपालसर, पुन्दलसर, पूनरासर, जोधासर में लगेगा। इन सभी जगहों पर पहली और दूसरी डोज लग सकेगी। इसी प्रकार कोवेक्सिन की पहली और दूसरी डोज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में लगेगी।