August 29, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। ढाणी में घुसकर तोड़फोड करने व सामान चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक परिवादी ने दो नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव बाडेला निवासी 52 वर्षीय भंवराराम पुत्र शिवकरणराम जाट ने इसी गांव के प्रभुराम पुत्र मोहनराम जाट, पुरखाराम पुत्र भोजाराम जाट व अन्य तीन जनें के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। भंवराराम ने पुलिस को बताया कि बाडेला की रोही में उसने मंजूदेवी से जमीन खरीदी। जिसपर परिवादी ने अपनी ढाणी बनाकर सिंचित खेती कर रहा है। गत 28 मई को वह रिश्तेदारी में बीदासर गया था और पीछे से अलसुबह आरोपियों ने उसकी ढाणी में अवैध रूप से घुसकर 7 कट्टा ग्वार, 2 गिण्डे जाली चोरी कर ली व खेत में रोपे हुए 7 फुटे पट्टियों, 50 कातले व कातलों के लगाए हुए कांटेदार तार व लगाई हुई लोहे की जाली काटकर पिकअप में डालकर चोरी कर लिए। आरोपियों ने पट्टियां तोड़कर लाखों रूपए का नुकसान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।