May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-23 at 19.43.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। 25 सितंबर को पीएम द्वारा वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन का रिशिड्यूल जारी हुआ है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ में स्टोपेज दिया गया है। बता देवें यहां लगातार नागरिक वंदे भारत के स्टोपेज की न्याय संगत मांग कर रहें थे। क्षेत्रीय नेता भी ट्रेन रोके जाने की मांग उठा रहें थे। आखिरकार रेलवे ने आदेश जारी कर बीकानेर से रवाना होने के बाद पहला स्टोपेज श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिया है। विदित रहें ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आप भी देखें आदेश की कॉपी।