May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2025। वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को क्षेत्र के राजकीय व निजी विद्यालयों में सुबह 10.15 बजे राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के आयोजन हुए। गायन में समस्त विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य स्टाफ ने वंदे मातरम गीत में भाग लिया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने सातलेरा राउमावि में गायन में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा में समर्पण और जिम्मेदारी के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पूनियां ने छात्र छात्राओं को जीवन में अनुशासन का महत्व भी बताया। इस दौरान स्कूल परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। संस्था प्रधानों द्वारा विद्यार्थियों को गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा किए जाने, व 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा पहली बार गाए जाने, संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्र गीत का दर्जा दिए जाने, आज गीत को 150 साल पूरे होने संबंधी जानकारी दी गई। बता देवें इस उपलक्ष में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाक टिकट व सिक्का भी जारी किया है। आज से एक वर्ष तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसकी शुरूआत भी पीएम ने की है।

लिखमीसर उत्तरादा
श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, श्रीडूंगरगढ़।
नोसरिया
उदरासर
दुलचासर
सातलेरा
सोनियासर मिठिया
बाना
कितासर
जोधासर