May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर के बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर प्रजापति समाज द्वारा उनके स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। झंवर बस स्टैंड सरदारशहर रोड से गेदर के स्वागत में समाज द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। मनोनीत पार्षद रमेश बासनीवाल ने बताया कि प्रजापति समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी समाज बंधु अपनी अपनी मोटरसाइकिल व वाहन लेकर रैली में भाग लेंगे।