May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ें और बढ़ाए अपना जीके।

1. राजस्थान राज्य सूचना आयोग की स्थापना कब हुई?

उत्तर :18अप्रैल,2006

2. राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त कोन नियुक्त किए गए थे?

उत्तर :श्री आई डी दुआ

3. राज्य महिला नीति कब घोषित की गई?

उत्तर : 8,मार्च 2000

4. राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कोन थी?

उत्तर :जयंती पटनायक

5.भारतीय दण्ड संहिता 1860 भारत में किसके द्वारा लागू की गई थी?

उत्तर:लॉर्ड कैनिंग

6.राजस्थान में सर्वप्रथम किस रियासत द्वारा बाल विवाह को समाप्त करने हेतु कानून बनाया गया?

उत्तर : जोधपुर

7. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चो को बालश्रम में लेता है?

उत्तर :15वर्ष

8.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत बेगार प्रथा को समाप्त किया गया?

उत्तर : अनुच्छेद 23

9. केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड कहां स्थित है?

उत्तर :जोधपुर

10.इंदिरा गांधी नहर पर बनाई गई पहली लिफ्ट नहर कौनसी थी?

उत्तर : कांवरसेन लिफ्ट नहर

11. रामस्नेही संप्रदाय की सिंहथल शाखा के संस्थापक कोन थे?

उत्तर :हरिराम दास जी

12. कौनसा चौहान शासक कवि बांधव के नाम से जाना जाता था?

उत्तर : विग्रहराज चतुर्थ

13.किस सभ्यता में नालिया बनाने के लिए पक्की ईंटो का प्रयोग किया गया था?

उत्तर :कालीबंगा

14.राजस्थान में 1857 की क्रांति की देवी किसे कहा जाता है?

उत्तर : सुगाली माता

15.बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता कौन थे?

उत्तर :साधु सीताराम दास