May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-29 at 19.54.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को नेशनल हाइवे पर ट्रोमा के लिए आवंटित भूमि पर ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग करते हुए सीएम, विधायक व दानदाता परिवार को ज्ञापन दिए है। विहिप सदस्यों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से इस मामले में दखल देने का आग्रह करते हुए दानदाता व प्रशासन के बीच सामंजस्य करवाने तथा सामंजस्य नहीं बैठने पर पूर्व का अनुबंध रद्द कर किसी अन्य दानदाता या राज्य सरकार से ट्रोमा निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है। सदस्यों ने ट्रोमा सेंटर को राजनीति की भेंट नहीं चढ़ने देने की बात कहते हुए विधायक से इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए आमजन के हित में अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ लंबी वार्ता में बहस करते हुए ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने के लिए कमान अपने हाथों में थामने का आग्रह किया। सदस्यों ने बताया विधायक सारस्वत ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विहिप सदस्यों ने दानदाता परिवार से भी मुलाकात की और रामकिशन श्रीकिशन बाहेती व पवन कुमार चांडक के नाम एक ज्ञापन देते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। नेशनल हाइवे पर प्राण गवां रहें लोगों का हवाला देते हुए संगठन की ओर से दानदाता परिवार से जनहित में भवन निर्माण करवा कर चिकित्सा विभाग के सुपुर्द करने की मांग रखी। शुक्रवार को संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सौंपा। इस ज्ञापन में सदस्यों ने पत्र में कहा कि इस भूमि पर विहिप ने अपना दावा ट्रोमा निर्माण के लिए ही छोड़ा था और अब ट्रोमा निर्माण शुरू नहीं होने की दशा में कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। सदस्यों ने प्रशासन व दानदाता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया। संगठन ने सीएम से अपील करते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करवाकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की। सदस्यों ने मित्तल से भी लंबी वार्ता कर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्माण में हो रही देरी से जनाक्रोश बढ़ने की बात कही। इस दौरान विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत, धर्मजागरण प्रमुख अशोक कुमार बैद, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह जांगिड़, प्रदीप  जोशी, पार्षद सन्तोष बोहरा, मनीष नौलखा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप सदस्यों ने विधायक तारांचंद सारस्वत को ज्ञापन देकर ट्रोमा सेंटर का निर्माण प्रारंभ करवाने के लिए मामले में दखल देने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक से हुई लंबी वार्ता में विधायक ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता परिवार को भी विहिप पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ट्रोमा के निर्माण के लिए ज्ञापन दिया।