May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों शातिर अपराधी घूम रहे है जिनके निशाने पर बुजुर्ग है एवं लिफ्ट देने के बहाने बुधवार को एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपए पार कर दिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में गांव बेनीसर के निवासी बुजुर्ग गंगाराम जाट अपने गांव से बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आया था। गंगाराम के पास एक लाख रुपए थे एवं घूमचक्कर पहुंचा तो बाईक सवार दो युवकों ने बाईक रोक कर सरकारी चिकित्सालय का पता पुछा। गंगाराम ने उन्हें पता बताया तो युवकों ने उधर ही जाने की बात कहते हुए बाईक् पर लिफ्ट देने को कहा। गंगाराम ने मना किया तो युवकों ने रास्ता नहीं जाने की बात कहते चिकित्सालय जाने में मदद करने की गुहार लगाई एवं बाजार तक साथ जाने एवं आगे रास्ता बता देने को कहा। इस पर बुजुर्ग उनके साथ सवार हो गया एवं बाजार में उतर गया। उतरने के बाद बाईक सवार अपनी बाईक को तेज गति से भगा ले गए व बुजुर्ग ने अपनी जेब संभाली तो उसमें पैसे नहीं मिली। इसी प्रकार बुधवार सुबह कस्बे के आडसर बास निवासी बुजुर्ग ओमप्रकाश शर्मा पैदल ही बाजार आ रहे थे। रास्ते में हनुमान क्लब के पास उन्हें बाईक सवार मिले व सब्जी मंडी का रास्ता पुछा। शर्मा ने उन्हें रास्ता बताया तो युवकों ने आग्रह कर उन्हें अपने साथ बैठा लिया व बाजार तक साथ चलने का आग्रह करते हुए अपने साथ बैठा लिया। शर्मा बाजार में सीताराम मोदी की दुकान के पास बाईक से उतरे व अपने कुर्ते का जेब संभाला तो उसमें पड़े करीब 800 रुपए गायब मिले। हालांकी शर्मा ने इस संबध में थाने में परिवाद नहीं दी है वहीं बेनीसर के गंगाराम जाट ने थाने पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ अपनी परिवाद दी है। दोनो ही प्रकरणों में वारदात का तरीका एवं शिकार एक जैसे ही है। ये युवक कुर्ता, चोला पहनने वाले बुजुर्गों को ही अपना शिकार बना रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग गंगाराम बने शिकार, हुए 1 लाख पार।