






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2025। श्रेष्ठ फैकल्टी व पूरे वर्ष श्रेष्ठ अध्ययन रणनीति, लगातार शिक्षण व रिविजन के बल पर परिणाम टॉपर्स से लेकर 100 प्रतिशत तक रहा है। ये बात कही भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने और मौका था विद्यालय में आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह का। स्कूल प्रांगण में गुरूवार को आए 12वीं कक्षा के परिणामों के बाद शुक्रवार सुबह 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का फुलमालाओं व साफे पहनाकर सम्मान किया गया। कला, विज्ञान, कृषि विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी सम्मानित हुए। स्वामी ने पूरे स्टाफ सहित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग की सराहना की। समारोह के दौरान स्कूल प्रागंण में प्रसन्नता व उल्लास का माहौल छाया रहा। स्कूल स्टाफ विद्यार्थियों को बधाई देते नजर आया। समारोह के पश्चात स्कूल से डीजे के साथ रथों पर सवार स्कूली टॉपर्स ने कस्बे के मुख्य मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल का स्टाफ भी उत्साह के साथ विजय जुलूस में शामिल हुआ। स्कूल के निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने सभी का आभार जताया।






