May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। आज रात तक श्रीराम मंदिर निर्माण राशि सौंपने के समय की समाप्ति से पहले ग्रामीण उत्साह पूर्वक अपना योगदान जमा करवा रहें है। अभी भी गांवो में ग्रामीण राशि जमा करवाने के बाद भी राशि सौंपने आगे आ रहे है। आज गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों ने भावों से भर कर कहा कि मंदिर में हमारी राशि से एक ईंट भी लग सकेगी तो हम अपना जीवन सार्थक मानेंगे की राम काज से जुड़ गए। विभिन्न गांवो में समिति के कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क कर मंदिर निर्माण से नागरिकों को जोड़ा है।

गांव ठुकरियासर से मिला समिति को सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर गांव से ग्रामीणों ने राम मंदिर निर्माण हेतु 1 लाख 1 हजार 310 रूपए समिति पदाधिकारियों को सौंपा। गांव में कार्यकर्ता सुनील तावणियां ने बताया कि समिति के अध्यक्ष चंदनमल सारस्वत के साथ मेंहतराम सारण, शिवरतन सारस्वत, सिखु सारस्वत, बालाराम शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत, रामचंद्र सोनी, रामेश्वर सुथार, मोहन लुखा, मोहन नाथ, लालचंद शर्मा, पंडित बाबूलाल शर्मा, योगेश ने घर घर जाकर समर्पण सहयोग लिया। यहां ग्रामीण जीवणराम सुथार ने 11 हजार रूपए, रामेश्वर सुथार व कुंदन कड़वासरा ने 51 सौ, 51 सौ रूपए का सहयोग दिया।

गांव पूनरासर से भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर गांव के ग्रामीणों ने 1 लाख 30 हजार 9 सौ रूपए का समर्पण किया। संग्रहणकर्ता पूर्व सरपंच मुरलीनाथ, जगदीश पारीक, रूपाराम नाई, दिनेश पारीक, हरिदास, मनोज बोथरा, रेंवत गोदारा, शिवराम हुडा, मालाराम पारीक ने गांव में ग्रामीणों से संपर्क कर राशि समर्पण दिया।

बींझासर में राम मंदिर निर्माण में दिया समर्पण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीझांसर में ग्रामीणों ने समर्पण राशि 54 हजार 200 रूपए का सहयोग समिति सदस्यों को सौंपा। यहां मुरलीदास, पुरखाराम गोदारा, भंवरलाल तावणियां, मंगाराम नैण, सुरेश खिचड़, तोलाराम कड़वासरा, सोहनलाल नैण, लालचंद शर्मा ने घर घर संपर्क कर नागरिकों को अयोध्या तीर्थ से जोड़ा।

गांव झंझेऊ ने सौंपा समर्पण निधि में अपना सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव झंझेऊ के ग्रामीणों ने 1 लाख 83 हजार 500 रूपए की राशि समिति के कार्यकर्ताओं को सौंपी। समिति के कार्यकर्ता यहां कल्याण सिंह, भंवरसिंह, धन्नेसिंह, बन्नानाथ, नारायण नाथ, गुलाबसिंह, पदमनाथ ने घर घर से सहयोग लिया।

गांव राजपुरा व मणकरासर में कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजपुरा में समिति के कार्यकर्ता मोहन नायक, बन्नेसिह, बहादुर सिंह, प्रभुसिंह, ज्ञानाराम नायक ने घर घर संपर्क कर ग्रामीणों से प्राप्त राशि सहयोग समिति के पदाधिकारियों को सौंपी। मणकरासर में कार्यकर्ता मोहनराम, हनुमान, जुगल किशोर, देवराम ने घर घर संपर्क किया और ग्रामीणों से प्राप्त समर्पण राशि सहयोग पदाधिकारियों को सौंपा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर का समर्पण समिति पदाधिकारियों को सौंपा।