May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। तोलियासर में बस स्टैंड पर ट्रक व बस में टक्कर के साथ ही ग्रामीणों की नाराजगी का तनाव बढ़ गया है। यहां स्टेट हाइवे को जाम करने के नारे लग रहें है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह सहित अनेक युवा रोड जाम करते हुए तोलियासर में वाहनों की गति को धीरे करने के लिए ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रोड जाम भी कर दिया। चंद पलों में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है। मौके पर एसआई धर्मपाल व हैड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस दल पहुंच गया और तुरंत रोड से जाम खुलवाने की कार्रवाई की गई है। ग्रामीण ब्रेकर की मांग कर रहें है और उनकी मांग भी प्रशासन तक पहुंचाई गई है। फिलहाल पुलिस ने यातायात सुचारू करवाने की व्यवस्था की और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।