May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-31 at 8.26.51 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2024। उल्लास व उमंग के साथ अपने गांव में दीपोत्सव मनाने पहुंचे प्रवासी ग्रामीण बिना पानी के परेशान हो गए है। क्षेत्र के गांव डेलवां में गत एक सप्ताह से ट्यूबवैल नबंर दो खराब पड़ा है। ब्राह्मणों के मोहल्ले में स्थित इस ट्यूबवेल से एक गौशाला व करीब 100 घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसके खराब होने से 100 घरों की आबादी त्योहार के मौके पर प्यासी रह गई है। दीपावली के दिन महिलाएं साफ सफाई नहीं कर पाने से भी परेशान है। गौशाला में भी जलापूर्ति के लिए संचालक बुरी तरह से परेशान हो रहें है। गौशाला में तथा घरों में ग्रामीणों द्वारा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करवाई जाने मजबूरी है जिससे आर्थिक भार से भी वे चितिंत है। सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने बताया कि एक हफ्ते से ट्यूबवैल खराब होने की शिकायत बार बार विभाग को कर दी गई है। परंतु विभागीय स्तर पर सुनवाई ही नहीं हो रही है। बेहाल ग्रामीणों व गांव पहुंचे प्रवासी ग्रामीणों ने भी अनेक बार विभाग से इसे दुरस्त कर सप्लाई प्रारंभ करवाने की मांग की है।