May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब का ठेका बंद करवाने के लिए बुधवार को 509वें दिन भी गांव में धरना जारी है।
बुधवार को धरने पर संत हरिशरणदास जी महाराज पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए प्रशासन को सद्बुद्धि दिए जाने की सामूहिक प्रार्थना करवाई। सभी धरनार्थियों ने प्रार्थना करते हुए कोर्ट के दिए आदेशानुसार गांव में मतदान की तिथि घोषित करवाने की मांग की। धरने पर हरिशरणदासजी ने कहा कि जब न्यायालय ने वोटिंग करवाने के आदेश दे दिए तो प्रशासन द्वारा वोटिंग नहीं करवाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सर्दी के इस मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की सुध नहीं लेने पर सरकार व प्रशासन को संवेदनहीन बताया। उन्होंने सरकार की गांवो में शराब बिक्री नीति की भी निंदा करते हुए कहा कि गांवो में शराब की दुकान की नहीं बल्कि स्कूल, अस्पताल व बिजली पानी की जरूरत है। ग्रामीणों ने गांव में शराब के कारण हुई अनेक त्रासदियों के बारे में भी जानकारी दी। धरनार्थियों ने बताया कि वे लगातार वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है। बुधवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तिलोकाराम, कुशलाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, ताजाराम मेघवाल, लक्ष्मणसिंह, मोटाराम चोटिया, केशराराम चोटिया, हरिराम बारोठिया, सांवर हुड्डा, पेमाराम, मांगीलाल, अशोक, सांवरमल सहू, दयलाराम, श्यामसिंह, मोहनराम, भंवरलाल, लुणाराम, मुलाराम, किशन चोटिया, ओमप्रकाश उपस्थिति रहें ।