






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। सरकारी कार्यों में घटिया निर्माण की शिकायतें और आमजन द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप सार्वजनिक हित के कार्यों पर भी भारी पड़ रहें है। क्षेत्र के गांव गोपालसर के ग्रामीण लंबे समय से पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल निर्माण की मांग कर रहें थे। पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत को नए ट्यूबवेल के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई तो ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। ट्यूबवेल निर्माण के लिए 900 फीट खुदाई, 6 एमएम के 300 केजी पाईप स्वीकृत हुए। ट्यूबवेल निर्माणकारी संस्था ने यहां 785 फीट पर खुदाई बंद कर दी है। यहां तीन से चार एमएम के मात्र 145 केजी पाईप डालने की पूरी तैयारी कर ली। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटिया निर्माण नहीं करने देने की बात कही। ग्रामीणों ने गांवहित व जनहित में तय मानकों को पूरा करने का निर्माण ही करने की मांग की। इस पर माहौल गर्मा गया और कार्यकारी एजेंसी के ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पहुंचे जेईएन व एईएन ने घटिया पाईप व 900 फीट गहराई तक खुदाई करने की बात कही परंतु ठेकेदार ने मशीन डाउन कर खुदाई से मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने रोश जताते हुए घटिया निर्माण नहीं होने देने की बात कहते हुए मंगलवार को उपखंड कार्यालय व जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मिलने व शिकायती पत्र देने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के मौजिज लोग शामिल रहें। यहां बजरंगलाल, मदनलाल, राकेश बुड़िया, रामदयाल, राजूराम, मोहनलाल, लालूराम बुड़िया, गिरधारीलाल, करणीसिंह, रत्तीराम, भीखाराम, सुजानसिंह, मुलाराम, सुरजाराम भांमू, श्यामसुंदर नायक, उग्रसेन, भवानी, श्रवण कुमार, मुखराम, जगदीश, लालदास सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।






