May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2024। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में चुनावी दौरा रहा। गुरूवार सुबह से देर रात तक इस चुनावी दौरे में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, बीकानेर महापौर के प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध, किसनाराम गोदारा, छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वर पारीक, रतनसिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहें। दौरे की अंतिम सभा बिग्गा में आयोजित हुई। यहां युवा नेता बृजलाल तावणियां की अगुवाई में ग्रामीणों ने नेताओं का भव्य स्वागत सम्मान किया। फूलमालाएं, साफे पहनाएं गए। बृजलाल ने बताया कि दौरे के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री ने क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन से जोड़ कर हजारों रोजगार के अवसर डवलप होने के साथ विकास की नई राह खुलने की घोषणा की। अर्जुनराम ने बिग्गा-तोलियासर-पूनरासर-कतरियासर को प्रसाद योजना के तहत धार्मिक कॉरिडोर बनवाने की बात कही। उन्होंने तोलियासर के विश्व रक्षक भैरव मंदिर को पर्यटन नक्शे पर धार्मिक स्थल घोषित करवाने की बात कही। गांव लिखमादेसर के किसानों को बिजली समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए 132केवी जीएसएस लिखमादेसर का निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बिग्गा में लक्ष्मीनारायण सेवग, गोरधन तावणियां, महावीर प्रसाद व्यास, रमेश रंगा, हंसराज बारूपाल उपसरपंच, भरत ओझा, सम्पत स्वामी, सत्यनारायण व्यास, जयराम तावणियां, विक्रम सिंह, जगदीश तावणियां, बद्रीप्रसाद तावणियां, सुरेंद्र सारण, कैलाश चिनिया, अशोक सारण ने नेताओं का सम्मान किया। देर रात हुई सभा में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
लिखामादेसर में चुनावी सभा में ग्रामीणो ने प्रत्याशी को बताया उनके गांव की रोही में करीब 700 ट्यूबवैल है। अनेकों बार किसानों ने 132 केवी जीएसएस की मांग की है परंतु जनसुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जीएसएस का निर्माण करवाने की मांग की। इस पर अर्जुनराम मेघवाल ने गत सरकार के राज में जीएसएस निर्माण के रूपए अन्य मदों में खर्च कर किसान हितों की अवहेलना करने की बात कही। उन्होंने कहा 500 वर्षों का संघर्ष समाप्त होकर राममंदिर बन गया तो अब शीघ्र ही ग्रामीणों का संघर्ष समाप्त होकर गांव में जीएसएस भी बनेगा। इस पर मंत्री सुमित गोदारा ने भी सहमति देते हुए कार्रवाई प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया। यहां ग्रामीण मूलनाथ जाखड़, बहादुरनाथ सिद्ध, प्रकाश तिवाड़ी, कुंभाराम सिद्ध, बजरंग जोशी, पूर्णनाथ महिया, तुलसीराम पारीक, पवन सिद्ध, पूर्णनाथ गोदारा, गोविंदनाथ सिद्ध, केशनाथ सिद्ध, भेरनाथ सिद्ध, पेमाराम मेघवाल, भैराराम मेघवाल, रामकुमार तिवाड़ी, गणेश नाथ गोदारा, गोविंद पारीक, मोहन मेघवाल, तानाराम जाट, जीवन नाथ सिद्ध, श्रवण सिद्ध, पुखराज ज्याणी, मदननाथ गोदारा, मदनलाल तिवाड़ी, रेवंतराम मेघवाल, पैमाराम मेघवाल, बहादुरनाथ, जगन्नाथ महिया, औंकारनाथ ज्याणी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में की जीएसएस की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मांगे वोट, राहत के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बड़ी संख्या में शामिल रहें ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बृजलाल तावणियां ने किया अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में मंच पर मौजूद रहें अतिथि।