






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में पेयजल की किल्लत से चार मोहल्लों के ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि गत करीब एक माह से ट्यूबवैल खराब है और ग्रामीण पेयजल सप्लाई के लिए तरस गए है। वहीं घरों में लोग टैंकरों से पानी डलवा रहें है जो उनके लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ बन गया है। महिलाओं ने बताया कि दीपावली से पहले खराब हुआ ट्यूबवैल अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है जिससे घरों में पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि करणी माता मंदिर के पास स्थित इस ट्यूबवैल से गांव के चार मोहल्लों के 100 से अधिक घरों में पेयजल सप्लाई होती है। मिंगसरिया ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक बार विभाग को सूचना देने पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है। विभाग व ठेकेदार की लापरवाही ने ग्रामीणों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। विजयसिंह, श्रवण सिंह, शोपाल सिंह, बजरंग सिंह, नानू सिंह, मुन्नीराम गोदारा, राजू गोदारा ने शीघ्र सुनवाई नहीं होने पर जलदाय विभाग के उपखंड मुख्यालय कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करने की बात कही। वहीं विभाग के जेईएन मनीष रावत ने बताया कि इस ट्यूबवैल को ठीक करने के निर्देश दे दिए गए है। बुधवार को ही ट्यूबवैल का कार्य दूरस्त करवाने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। वहीं गुरूवार को कार्य पूर्ण करवा सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।





