May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। कांग्रेस सरकार ने हर गांव में 12वीं तक के स्कूलों की घोषणाएं की और इन स्कूलों में व्याख्याता पद अभी तक स्वीकृत नहीं हो सकें है। क्षेत्र में विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है और ग्रामीण शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग कर रहें है। ग्रामीण आंचलिक स्कूलों में शिक्षकों के नियुक्त किए जाने की मांग कर रहें है। विदित रहें गत दिनों अमृतवासी के ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
रिड़ी में पद रिक्त के साथ डेप्यूटेशन पर गए कार्मिक, बिगड़ी व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि रिड़ी में कक्षा एक से 12 तक कक्षाओं में 800 विद्यार्थी अध्ययनरत है। स्कूल दो शिफ्ट में लग रही है और 50 प्रतिशत स्टाफ होते हुए भी व्यवस्थाएं बिगड़ रही है। यहां के 11 पद रिक्त पड़े है और स्टाफ से 4 सदस्य डेप्यूटेशन पर अन्यत्र सेवाएं दे रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ विषयों के तो एक भी शिक्षक स्कूल में नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी 20 हजार से अधिक है और आस पास की ढाणियों से भी बच्चे इस विद्यालय में पढ़ने आते है। स्टाफ नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने उपप्राचार्य युवराजसिंह जो बीकानेर डेप्यूटेशन पर है, इतिहास व्याख्याता श्रीमती सरिता 7 नवबंर 2022 से जयपुर डेप्यूटेशन, शिक्षक भव्य कटारिया शिक्षक जो मार्च, 2020 से एसडीएम कार्यालय में डेप्यूटशन पर है। ग्रामीणों ने इन सभी कार्मिकों को स्कूल भेजें जाने की मांग की है। ग्रामीण युवाओं ने बताया कि महाविद्यालय में अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, रसायन विभान के व्याख्याता, विज्ञान व सामाजिक विभान सहित अध्यापक लेवल प्रथम के 4 पद रिक्त है। युवा संघर्ष समिति के बैनर तले युवाओं ने उपखंड अधकारी को ज्ञापन देते हुए शिक्षकों की नियुक्ति करवाने की मांग की, जिससे स्कूल में अध्ययन व्यवस्था में सुधार हो सके। इस दौरान समिति के सक्रिय युवा पुरनाथ सिद्ध, हंसराज सिद्ध, तुलछीराम जाखड़, चंदूनाथ सिद्ध व रामस्वरूप जाखड़ शामिल रहें।
डेलवां में व्याख्याता पद स्वीकृत नहीं, वहीं आधे स्टाफ के पदरिक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां के ग्रामीणों ने गांव के राउमावि में शीघ्र शिक्षक लगाए जाने की मांग शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक के 110 छात्र व 141 छात्राओं सहित 251 विद्यार्थी अध्ययनरत है। वहीं कक्षा 11 व 12 के लिए एक भी व्याख्याता पद स्वीकृत नहीं है। वहीं स्वीकृत 14 पदों पर केवल 7 शिक्षक कार्यरत है। यहां आधा दर्जन अधिक पद रिक्त पड़े है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर गांव के स्कूल में शिक्षक देने की मांग करते हुए ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की।
सोनियासर शिवदानसिंह के ग्रामीणों ने मांगे शिक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह में पहाड़जी का चैनाणिया तलाई में स्थित राउप्रावि में शिक्षक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 2024-25 के सत्र में 80 छात्र छात्राएं अध्ययनरत थे और 5 शिक्षक थे। परंतु सत्र 2025 में 2 अध्यापिकाएं एमजीजीएस में सलेक्ट हो कर अन्यत्र चली गई। वर्तमान में स्कूल में तीन शिक्षकाएं है और इनमें भी दो शिक्षकाएं मातृत्व अवकाश पर जाने वाली है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि ऐसे में मात्र एक शिक्षिका के भरोसे कैसे स्कूल चल सकेगा। ग्रामीणों ने बच्चों के लिए शीघ्र ही शिक्षक लगाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी की स्कूल में शिक्षक लगाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह के ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारी ईश्वर गरूवा को ज्ञापन देकर शिक्षक लगाने की मांग की।