May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में सोमवार व मंगलवार को दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सरस टाइगर टीम ने फाइनल मैच में जय माँ भवानी फाइटर को हरा कर एसपीएल ख़िलाब जीता। प्रतियोगिता में श्री भोमियाजी फाइटर, सुरजाना पैंथर्स, वीर तेजा फाइटर टीमों ने भाग लिया। विजेता व उपविजेता सहित टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच ओमप्रकाश शर्मा व पीटीआई ओमप्रकाश ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शिवलाल डूडी ने बताया कि आयोजक दल के नंदलाल शर्मा, अशोक शर्मा, गणेश शर्मा, पवन शर्मा, छगन शर्मा, रोहित देडू, प्रभुराम डूडी सहित अनेक युवाओं ने व्यवस्था संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर गांव में आयोजित हुई एसपीएल प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता व उपविजेता टीमो को किया सम्मानित।