May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। बीकानेर रतनगढ़ खंड रेलमार्ग पर रेलवे पटरी दोहरीकरण एवं रेलगाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से पटरियों के समान्तर चल रहें रास्तों केा रेलवे की ओर से बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को गांव दुलचासर के कोटासर मार्ग रेलवे अंडरब्रिज के पास के बासी महियान व कालछा खेतों एंव दुलचासर रोही के खेतों के रास्ते बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए व विरोध दर्ज करवाया। रेलवे अधिकारियों ने कुछ समय देने की बात कही। इस पर बीकानेर जाकर रेलवे अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया व आज एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर जोकर रेलवे मंडल प्रबंधक से मिलेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलायत में ट्रेन के डिब्बे उतरने की घटना के बाद रेलवे अपने कानूनी प्रावधानों को लागू करने के प्रयास कर रहा है। रेलवे ट्रेक के पास 70 फीट का ट्रेक खाली करवाने की कवायद की जाएगी, जिससे हाई स्पीड ट्रेनो सहित अन्य ट्रेनों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा सकें।