May 20, 2026
IMG-20250130-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। प्रदेश भर में परिसीमन की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान को ग्राम पंचायत बनाने के लिए ग्रामीण पूरजोर प्रयास में जुटे है। बुधवार को बड़ी संख्या में गांव के मौजिज लोग विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत सुरजनसर की जनसंख्या बहुत अधिक है और उनके गांव में तीन हजार से अधिक आबादी है। गांव मुख्य सड़क पर स्थित है और गांव के विकास के लिए जरूरी है कि इसे ग्राम पंचायत बनाया जावें। सारस्वत ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत बनाने के आश्वासन दिया। इस दौरान गांव पाबूदानसिंह राजपुरोहित, लिछुसिंह, दुर्गादानसिंह, गिरधारीसिंह, मोहनसिंह, मूलसिंह, मुखराम जाट, दुलाराम सुथार, किशनलाल सुथार, मेघाराम मेघवाल, गोपालसिंह गुंदेचा, खिवराजसिंह, महावीरसिंह, श्रवणसिंह, प्रभुदयाल सोनी, गोपालाराम नाई, प्रभुराम जाट, सांवरमल मेघवाल, पूनम भूकर, नारायण मेघवाल, किशनलाल मेघवाल, बजरंगसिंह सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।