September 1, 2026
WhatsApp Image 2026-09-01 at 17.39.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 01 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र एवं आस पास के गांवो में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ रही है एवं इस कारण ग्रामीणों में जागरूकता भी बढ़ रही है। ऐसे ही जागरूक ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर को गांव बापेऊ में संदिग्ध तीन युवकों को चोर होने के अंदेशे में पकड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दिन दहाड़े तीन युवक भेड़-बकरियां चुराने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें पकड़ लिया गया एवं पुलिस को सूचना दी गई। इस पर शेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों युवकों को थाने लेकर आई। शेरूणा थानाधिकारी इमिचंद ने बताया कि इस संबध में अभी तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं आई है एवं कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन तीनों युवकों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बापेऊ निवासी हेमराज, अर्जुन, विकास के रूप में हुई है।