






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। गांव गुसाईंसर बड़ा की बेटी और महिला सशक्तिकरण की पहचान दिवंगत प्रभा ताई की स्मृति में उनकी जन्म जयंति पर गांव गुसाईंसर बड़ा में उनकी स्मृति में नवनिर्मित प्रभा ओझा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की बेटी और भुआसा पूर्व राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार प्रभा ओझा लोकसेविका व जननेता रहीं उनकी स्मृति में उनके पुत्र रामकिशन ओझा ने सुविधाओं युक्त अस्पताल का निर्माण करवा कर गांव को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सौगात दी। कल सभी ग्रामवासियों की ओर अस्पताल में श्रद्धाजंलि सभा रखी गई है जिसमें क्षेत्र के नागरिक शामिल हो सकेंगे। इस दौरान कांग्रेस कमेटी प्रभारी गुजरात, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री रामकिशन ओझा के गुसाईंसर बड़ा निवासी परिजन, उनके अनेक मित्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।



