May 20, 2026
आडसर, सोनियासर मिठिया, कुंतासर, सत्तासर, बिग्गा, गुंसाईसर बड़ा आदि गांव गूंजे भारत माता की जय के जयकारों से, देखें विडियो, सभी जगहों के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ का हर एक नागरिक फर्क और गर्व के साथ उल्लासीत है क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के आह्वान के बाद हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले, हर स्कूल, हर संस्थान में देशभक्ति के महापर्व आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार रूप् से मनाने की होड़ सी लग गई है। क्षेत्र के गांवों में तिरंगा रैलियां निकल रही है जिनमें डीजे में बज रही देशभक्ति धुनों पर ग्रामीणों की देशभक्ति हिलोरे ले रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है क्षेत्र के गांवों में हुई रैलियों में से मुख्य रैलियों की फोटो सहित खबर एवं विडियो। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें विडियो एवं और निचे की खबरे में देखें गांवों में हुए आयोजनों की खबर फोटो।

गांव आड़सर में भारत माता का विजयमाला पहना कर ढोल नगाड़ो, पटाखों के साथ लगाएं नारे, निकाली तिरंगा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। गांव आड़सर में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ो के साथ पटाखे फोड़े और भारत माता को फूलों की विजयमाला पहना कर जयकारे लगाए। रैली में गाड़ियों को गुब्बारों से सजाया गया व सरपंच कलावती देवी जोशी ने स्वयं रैली का प्रतिनिधित्व किया। जोशी द्वारा ग्रामीणों को तिरंगा वितरण किया गया। सजे धजे ऊंटो पर लहरात तिरंगे, पिकअप, गाड़ियों पर तिरंगे, पैदल मार्च कर रहें युवाओं के हाथों में तिरंगे पूरा गांव तिरंग के रंगा में रंगा हुआ नजर आया। गांव की स्कूलों के विद्यार्थी, युवा, बुजुर्ग तथा ग्राम पंचायत प्रशासन रैली में शामिल हुआ। रैली माता के मंदिर से निकल कर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत भवन में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। रैली में सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, किसतुराराम नैण, राजस्थान पुलिस के जवान मोहनसिंह, सुरेश पुरोहित, उपसरपंच गजू सिंह, शिवप्रसाद स्वामी, किशन नाई, कानाराम नाई, दौलत सुथार, मनोज माली, गौमंदराम नायक, अमराराम नायक, हनुमान सोनी, भगवती प्रसाद लखारा, डूंगरराम सुथार, सांवरमल व्यास, अशोक लखारा ने रैली को हरि झंडी दिखाकर विदा किया। सरपंच ने गांव के हर वर्ग का सफल रैली के लिए आभार प्रकट किया व तिरंगा अभियान से हर घर को जोड़ने का आह्वान किया।

 

गांव सोनियासर मिठिया में सरपंच की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। गांव सोनियासर मिठिया में सरपंच नंदकिशोर बिहाणी की अगुवाई में शानदार तिरंगा रैली निकाली गई। यहां शहीद हेतराम गोदारा को नमन कर रैली प्रारंभ की गई। प्रभुराम मेघवाल, भंवरलाल जोशी, गणपत नाथ सिद्ध, राजूनाथ सिद्ध, शहीद के भाई जगदीश गोदारा, हरिराम गोदारा सहित अनेक युवक, बुजुर्ग मौजूद रहें

 

 

गांव कुंतासर में पूरा गांव हुआ देशभक्ति के नारों, गानों से गुंजायमान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। क्षेत्र के गांव कुंतासर में सुबह दस बजे से देशभक्ति गीत गुंजने शुरू हो गए थे जो कि दोपहर बाद तक गुंजते रहे। गांव के युवाओं ने स्वामी वेदप्रकाश ब्रहमचारी राप्रावि से गांव की आम गुवाड़ तक उत्साह के साथ रैली का आयोजन किया। रैली में सरपंच ऊंकाराराम नायक, उपसरपंच प्रतिनिधि बाबुलाल, पंच बजरंगलाल मेघवाल, गणेश सोनी, पंच प्रतिनिधि सुरजाराम व समस्त ग्रामीण शामिल रहे। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति गानों पर नृत्य किया एवं आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जम कर अपना उत्साह दिखाया।

 

गांव सत्तासर में बच्चे, बूढे और जवान हुए शामिल, रग रग में बही देशभक्ति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। गांव सत्तासर में ग्रामीणों व युवाओं द्वारा गांव के पाबूजी मंदिर से लेकर राउमावि, ग्राम पंचायत भवन होते हुए राधाकृष्ण गौशाला तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में सरपंच सुनिल मलिक, मोमासर चौकी प्रभारी रामनिवास मीणा, विक्रमसिंह पंवार, मन्नाराम शर्मा, हुकमाराम शर्मा, केसराराम सहू, सुगनाराम सारण, मघाराम शर्मा, भंवरसिंह पंवार, मोहनराम सुथार, रामलाल सुथार, किशनाराम सुथार, रामूराम सारण, रामरखनाथ, जेठूसिंह पंवार, हिराराम मेघवाल, निराणाराम, मांगीलाल एवं गांव में स्कूली शिक्षक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

 

गांव बिग्गा में हर और देखने को मिला जोश, जुनुन, और देशभक्ति का जज्बा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। सरपंच जसवीर सारण, रूपाराम भाटी, बृजलाल तावणियां, भरत ओझा, बद्रीप्रसाद, बजरंग जाखड़, रमेश जाखड़, सुरेन्द्र सारण, गणेश रंगा, किशनलाल जाखड़, ओमप्रकाश सारण, विजय सेवग, सुखदेव व्यास सहित बड़ी संख्या में युवा, बच्चे शामिल हुए। सभी ने जोशोखरोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।

 

गांव गुंसाईसर बड़ा में बच्चों ने दिखाया जोश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। तहसील के गांव गुंसाईसर बड़ा में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम मची रही। गांव में निकाली गई तिरंगा रैली में गांव के राउमावि के शिक्षकों सहित सरपंच सत्यनारायण सारस्वत,ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार, किशनदास स्वामी,सुभाष नेहरा, अजीत कुमार, रामपाल शर्मा, पीथाराम शर्मा, डाक्टर कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, रामरतन सारण, नारायण गोदारा, सीताराम, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो, बच्चों ने भाग लिया। रैली के दौरान गुंजे देशभक्ति गीतों से हर और देशभक्ति के जज्बे की मिसाल देखी गई।