






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने अंग्रेजी साहित्य में अपनी डॉक्टरेट पूरी कर ली है। सुथार ने हनुमानगढ़ के खुशालदास विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अंग्रेजी साहित्य में उन्होंने “कोरल आफ द अंडर रेटेड एण्ड डाऊनड्रोडन” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। सुथार ने बताया कि उन्होंने डॉ.रामकुमार के सानिध्य में यह शोध कार्य पूर्ण किया है। बीकानेर के निवासी सुथार के परिवार में इस उपाधि के बाद हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी ने सुथार को बधाई दी है। महाविद्यालय स्टाफ द्वारा भी इस उपलब्धि पर सम्मान किया गया।




