






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। बुधवार शाम को करीब 7.30 बजे कस्बे के आडसर बास में एक ही परिवार के तीनों जनों को काटने के बाद हिंसक हुआ सुअर कालूबास पहुंच गया है एवं अभी अभी एक बुजुर्ग को काट कर घायल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी सीताराम शर्मा मंदिर से अपने घर लौट रहे थे तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया एवं पीछे से पैर पर काट लिया। मोहल्लेवासियों ने शोर मचाया तो सुअर कलाणी कुंए की और भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुअर सामान्य से बड़ा एवं काले रंग का है व पिछे भाग कर काट रहा है। मोहल्लेवासियों ने आपस में एक दूसरे को सूचित कर घरों के भीतर रहने की अपील की है एवं प्रशासन से भी हिंसक हो चुके इस सुअर पकड़वाने की मांग की है। विदित रहे कि शहर मे सुअर पालन के नाम पर शहर भर में सुअरों का आंतक फैला हुआ है एवं सुअर पालक इन्हें बाड़े में रखने के बजाए खुले में छोड़ कर आमजन के जान माल के साथ खिलवाड़ कर रहे है। साथ ही शहर भर में गंदगी का आलम भी इन सुअरों के कारण हो रहा है।



