May 25, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। बीकानेर में गृह मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में आज वीआईपी मूंवमेंट बढ़ गया है। जिसके चलते यहां के नेता, युवा व प्रशासन भी व्यस्त नजर आया है। सुबह मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सड़क मार्ग से बीकानेर पहुंचे और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शहरी क्षेत्र में एस्कॉर्ट दिया। अनेक अधिकारी व मंत्री भी बीकानेर पहुंच रहें है। वहीं सोमवार दोपहर रेल मार्ग से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर पहुंचे। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने फुल माला एवं साफा पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर जयकारे लगाए। राठौड़ ने गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित अनेक भाजपा नेता राठौड़ के साथ रहे। स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री मदन सोनी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, शिव स्वामी, विनोद गोस्वामी, राजेंद्र बाहेती, शिव बिहानी, हेमराज भादानी, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, सूरजभान, सीताराम सोनी, ओमप्रकाश फुलभाटी, ओमप्रकाश नाई, बजरंग प्रजापत, धनराज सोनी, विजय सेवग बिग्गा, मांगीलाल पंचारिया, एडवोकेट ललित मारू, भिंयानाथ सिद्ध, पवन सोनी, लोकेश माली, रजत आसोपा, मोहननाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, नोरंगनाथ, मोहननाथ, मेघराज तावनियां, भागीरथ सिंह, आईदान पारीक, पूर्णाराम राणा, अशोक सिंह, नरेंद्र बापेउ सहित अनेक पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं एडवोकेट अनिल धायल, पार्षद भरत सुथार, द्वारका प्रसाद सैन, कन्हैयालाल स्वामी व भादर गोदारा ने भी राठौड़ का साफा व फुलमाला से अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह मुख्य सचिव सड़क मार्ग से पहुंचे बीकानेर, पुलिस ने दिया एस्कॉर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साहित भाजपा युवाओं ने प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक के साथ अनेक पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे रेलवे स्टेशन, किया अभिनंदन।