






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। विप्र फांउडेशन के जिलाध्यक्ष क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुनील तावणियां व मंत्री आईदान जोशी ने अपनी जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। 24 सदस्यीय इस कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 10 जनों को शामिल किया गया है। तावणियां ने बताया कि जिला संरक्षक पद रामदेव सारस्वत सुरपुरा, मनोज जोशी आड़सर (श्रीडूंगरगढ़), रामकुमार लाटा अर्जुनसर को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पृथ्वीराज व्यास कित्तासर (श्रीडूंगरगढ़) को, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार पारीक नोखा, दीपक तिवाड़ी कालू, जगदीश कठातला रोड़ा, दिनेश राजपुरोहित तोलियासर (श्रीडूंगरगढ़), विकास ओझा महाजन को, सचिव पद पर प्रेमरतन नापासर को एवं संजय पारीक श्रीडूंगरगढ़ को, सह-सचिव पद पर नरसिंह सारस्वत नोखा, रविप्रकाश रंगा नोखा को, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद पारीक लिखमादेसर (श्रीडूंगरगढ़) को, संगठन मंत्री पद पर मुकेश रंगा महाजन को, प्रचार मंत्री पुखराज पंचारिया नोखा को, सोशल मीडिया प्रमुख पूनमचंद शर्मा ठुकरियासर (श्रीडूंगरगढ़) को, सोशल मीडिया सहप्रमुख महावीर पंचारिया उदरासर (श्रीडूंगरगढ़) को एवं जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में मूलचंद इंदौरिया श्रीडूंगरगढ़, श्यामसुंदर जोशी श्रीडूंगरगढ़, बजरंग सारस्वत देराजसर (श्रीडूंगरगढ़), प्रेमसुख कठातला रोड़ा, श्री तिवारी नोखा को मनोनीत किया गया है। तावणियां ने बताया कि इस संबध में जोन प्रभारी भंवर पुरोहित एवं प्रदेश अध्यक्ष धनसुख तावणियां की अनुशंषा पर कार्यसमिति का गठन किया गया है एवं अब संगठन के कार्यों को गति दी जाएगी।



