






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। शनिवार को माहेश्वरी भवन कालूबास में समाज रत्न विप्र फांउडेशन के संरक्षक सुशील ओझा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभा ओझा स्मृति सेवा संस्था के अध्यक्ष रामकिशन ओझा का नागरिक सम्मान किया जाएगा। फांउडेशन के संयोजक सुरेन्द्र चूरा ने बताया कि दोनों ही समाज के युवाओं के लिए प्ररेणीय प्रतिभाएं है। दोनों ने समाज में सेवा के अनेक प्रकल्लप पूरे किए है इस हेतु कल शाम 4 बजे माहेश्वरी भवन में श्रीडूंगरगढ़ विप्र समाज द्वारा आयोजित समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक नागरिक अभिनंदन करेंगे। इस दौरान अनेक समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाले मौजिज नागरिक समारोह में शामिल होंगे।



