






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। विप्र सेना के बैनर तले एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को थानाधिकारी इंद्रकुमार से मिला। मंडल के सदस्यों ने सेना के संभाग प्रभारी पवन कुमार सारस्वत की अगुवाई में वार्ता करते हुए भैरव दर्शन के लिए जा रही दो महिलाओं को कुचलने के मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया। संगठन के सदस्यों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है। उन्होंने कहा इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। थानाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। विदित रहें गत अन्नंत चतुदर्शी के दिन अलसुबह अपने घर से तोलियासर पैदल रवाना हुई एक विवाहिता राखी व एक युवती खुशी की कांकड़ भैरव मंदिर के पास कार चालक द्वारा टक्कर मार देने से मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस दौरान जुगलकिशोर सारस्वत, भगवतीप्रसाद ओझा, भैरूंरतन सारस्वत, गजानंद सारस्वत, विनीत तावणियां, विकास गौड़, आनंद कुमार, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।




