






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2020। अपने कार्यकाल में सर्वाधिक लंबे समय की ड्यूटी श्रीडूंगरगढ़ में ही करने वाले दबंग थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को श्रृद्धांजलि देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के विभिन्न बाजार स्वेच्छिक बंद की और बढ रहे है। सोशल मीडिया पर अपने हीरो को श्रृद्धांजलि देने के लिए कस्बे के व्यापारी अपनी अपनी और से स्वैच्छिक बंद की घोषणाएं कर रहे है। इस क्रम में कस्बे के प्रमुख मिठाई विक्रेता, सरदारशहर रोड़ बिल्डिंग मैटेरियल ऐसोसीएशन, मोबाईल विक्रेता ऐसोसीएशन आदि ने विश्नोई को रविवार को श्रृद्धांजलि देने एवं अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणाएं की है। वहीं दूसरी और कृषि मंडी भी रविवार को पूर्णतया बंद रहेगी। कस्बे के मुख्य व्यापार मंडल द्वारा अभी तक इस संबध में स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। व्यापार मंडल महामंत्री श्यामसुदंर पारीक ने विष्णुदत विश्नोई के श्रीडूंगरगढ़ कार्यकाल को श्रीडूंगरगढ़ के लिए ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बताते हुए उन्हे श्रृद्धांजलि देने की आवश्यकता जताई है। पारीक ने बताया कि विष्णुदत विश्नोई के स्थानांतरण के समय भी श्रीडूंगरगढ़ कस्बा उन्हें विदाई नहीं दे पाया तो यह टीस अभी तक क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के मनों में बाकी रही हुई है। ऐसे में पूरा कस्बा रविवार को उनको अंतिम विदाई के देने के लिए भावुक हो रहा है।



