May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2024। अनिवार्य एमएसपी लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सम्पूर्ण भारत बंद का असर श्रीडूंगरगढ़ में भी देखने को मिला। यहां संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर व्यापार मंडल ने बंद को सर्मथन दिया एवं इस सर्मथन के बाद अधिकांश व्यापारियों ने स्वेच्छा से आधे दिन का बंद रख कर किसानों की मांगों को सर्मथन दिया। व्यापारियों का कहना था कि श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय बाजार की पूरी अर्थव्यवस्था किसानों पर ही टिकी हुई है एवं किसान मजबूत होगें तो बाजार अपने आप ही मजबूत होगा। हालांकी इस बंद के दौरान कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खुले भी रखे। वहीं दूसरी और किसान नेताओं द्वारा उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनीयन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, संयुक्त किसान मोर्चा के सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अमरचंद मेघवाल, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, राजूनाथ सिद्ध, मदनलाल बाना, उम्मेद खान, शिवप्रकाश प्रजापत, सरपंच मालाराम सारण, भूरनाथ सिद्ध सहित कई किसान नेता शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शन करने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचें किसान नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार रहा पूरी तरह से बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर रोड़ भी रही पूरी बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य रोड़, टैक्सी स्टैण्ड़ पर रहा आंशिक असर, कई दुकानें खुली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टैण्ड़ पर भी दिखा बंद का असर।